विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2022 | world happiness report 2022

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2022, world happiness report 2022 hindi, रिपोर्ट का प्रकाशक, आकलन के 6 मानक, विश्व के 10 सर्वाधिक प्रसन्न देश….

युद्ध महामारी, आर्थिक गिरावट जैसी वैश्विक अशांति की स्थितियों के बीच जारी वैश्विक प्रसन्नता रिपोर्ट 2022 (World happiness report 2022) विश्व के 149 देशों में प्रसन्नता के स्तर का आकलन करती है । रिपोर्ट सर्वाधिक प्रसन्नता दर्शाने वाले तथा सबसे अप्रसन्न देशों को भी दर्शाती है ।

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट का प्रकाशक | world happiness report 2022 released by

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट प्रतिवर्ष यूनाइटेड नेशन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क द्वारा प्रकाशित की जाती है । यह संस्था प्रतिवर्ष 149 देशों का सर्वे करके यह रिपोर्ट तैयार करती है । यह रिपोर्ट क्रम से सर्वाधिक प्रश्न देशों से सर्वाधिक अप्रसन्न देशों को घटते क्रम में दर्शाती है ।

जुलाई 2011 में यू एन जनरल असेंबली ने हैप्पीनेस रेजोल्यूशन एक्सेप्ट किया 2012 में सस्टेनेबल डेवलपमेंट सलूशन नेटवर्क द्वारा पहली हैप्पीनेस रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी । 2022 में इसका दसवां एडिशन प्रकाशित किया गया है।

विकास का गुणात्मक परिवर्तन ही वास्तव में प्रसन्नता होती है । स्वतंत्र, समानता से युक्त समाज ही प्रसन्न समाज भी होता है । यह रिपोर्ट  इसका ही आंकलन करती है ।

world-happiness-report-2022-hindi

रिपोर्ट का सार

रिपोर्ट विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2022
प्रकाशकयूएन सस्टेनेबल सॉल्यूशन नेटवर्क
सर्वाधिक प्रसन्न देश फिनलैंड
सर्वाधिक अप्रसन्न देश अफगानिस्तान
भारत का स्थान 136 वां

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के आकलन के 6 मानक (6 key variables to measure happiness)

  1. Income आय
  2. Healthy life expectancy स्वस्थ जीवन प्रत्याशा
  3. Having someone to count on in times of trouble
  4. Generosity उदारता
  5. Freedom स्वतंत्रता
  6. Trust विश्वास/ भ्रष्टाचार में कमी के रूप में सरकार पर

विश्व प्रसन्नता सूचकांक 2022 में शीर्ष प्रसन्न देश

यूएन सस्टेनेबल सॉल्यूशन नेटवर्क द्वारा प्रकाशित विश्व प्रसन्नता सूचकांक में फिनलैंड दुनिया का सबसे‌ प्रसन्न देश आंका गया है। दूसरे स्थान पर डेनमार्क है । इसके बाद आइसलैंड, स्विजरलैंड टॉप सर्वाधिक प्रसन्न देश हैं । यूरोपीय विकसित और अपेक्षाकृत शांत देश ही लंबे समय से इस लिस्ट में टॉप स्थान पर रहते हैं ।

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2022 में सर्वाधिक अप्रसन्न देश

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में अफगानिस्तान सर्वाधिक अप्रसन्न देश है, अर्थात इसका रैंक 149 वां है लगातार युद्ध संघर्ष और अशांति के चलते आज अफगानिस्तान गरीबी भूखमरी बेरोजगारी महंगाई जैसी विभिन्न समस्याओं से ग्रसित है

देश की बड़ी आबादी मानती है कि बेरोजगारी गरीबी और आर्थिक चुनौतियां और प्रसन्नता के बड़े कारण हैं।

विश्व प्रसन्नता सूचकांक 2022 में भारत का स्थान | world happiness report 2022 india rank

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2022 में भारत का स्थान 136 में पिछले वर्ष भारत का स्थान 139 वा था जो दर्शाता है कि भारत ने सूची में सुधार किया है।

दक्षिण एशिया में भारत के पड़ोसी देशों का प्रसन्नता स्तर भारत से कहीं बेहतर रहा है । यहां तक कि पाकिस्तान भी भारत से अधिक प्रसन्न आंका गया है।

रैंकिंग में अन्य प्रमुख देश

प्रसन्नता सूचकांक में रूस का स्थान 80 वा है यूक्रेन को हटाने पर वह स्थान दिया गया क्योंकि यह सर्वे रूस यूक्रेन युद्ध से पहले पूरा कर लिया गया था तो इसके अगले आंकड़ों में इन देशों का स्थान भिन्न में हो सकता है।इस रिपोर्ट में पाकिस्तान का स्थान 124 वां है।

विश्व के 10 सर्वाधिक प्रसन्नदेश

  1. फिनलैंड
  2. डेनमार्क
  3. आइसलैंड
  4. स्विजरलैंड
  5. नीदरलैंड
  6. लक्जमबर्ग
  7. स्वीडन
  8. नार्वे
  9. इजराइल
  10. न्यूजीलैंड

फिनलैंड ने लगातार पांचवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

हाल के वर्षों में विश्व के विभिन्न देशों और प्रांतों ने प्रसन्नता को विकास के एक मानक के रूप मेंस्वीकार करना प्रारंभ किया है।प्रसन्नता को एक क्वालिटीगुड के रूप में समझने के प्रति सरकारों और लोगों में जागरूकता बढ़ी है। वास्तव में विकास का सही मानक लोगों में बढ़ रही प्रसन्नता और संतुष्टि का भाव ही हो सकता है। इसका तात्पर्य है कि विकास को गुणात्मक(qualitative) होना चाहिए।

FAQs

1.दुनियाँ का सबसे प्रसन्न देश कौन सा है ?

उत्तर- फिनलैंड

2. वर्ल्ड हैप्पिनेस रिपोर्ट का उद्देश्य क्या है ?

उत्तर- हैप्पिनेस के स्तर का मापन करना ।

3.दुनिया का सबसे अप्रसन्न देश कौन सा है ?

उत्तर- अफगानिस्तान ।

4. वर्ल्ड हैप्पिनेस रिपोर्ट कौन प्रकाशित करता है ?

उत्तर- यूएन सस्टेनेबल सॉल्यूशन नेटवर्क

अन्य आर्टिक्ल पढ़ें –

भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल कार

VINCOV-19 कोरोना के लिए पहली भारतीय स्वदेशी दवा

थर्मोबेरिक हथियार क्या हैं

1 thought on “विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2022 | world happiness report 2022”

Leave a Comment